Friday, March 29, 2013

                                                  EHSAAS

एक  एहसास ,
किसी के साथ का ,
किसी के प्यार का,
अपनेपन का ,
एक अनकहा विश्वास,
जो करता है एहसास,
तुम्हारे साथ का ,
हर पल का ,
हर क्षण का ,
इस जीवन की
क्षणभंगुरता  को झूठलाता ।

एक एहसास ,
जो शब्दों से परे है ,
भावनाओं के आगोश  में ,
प्रतिपल  लाता  है,
तुम्हें नज़दीक मेरे  ।
लौकिकता की सीमा  से परे है ,
अलौकिक है ,
एहसास तुम्हारा ।

ये एहसास तुम्हारा !!!

--- मनीष  मयंक 

No comments:

Post a Comment