EHSAAS
एक एहसास ,
किसी के साथ का ,
किसी के प्यार का,
अपनेपन का ,
एक अनकहा विश्वास,
जो करता है एहसास,
तुम्हारे साथ का ,
हर पल का ,
हर क्षण का ,
इस जीवन की
क्षणभंगुरता को झूठलाता ।
एक एहसास ,
जो शब्दों से परे है ,
भावनाओं के आगोश में ,
प्रतिपल लाता है,
तुम्हें नज़दीक मेरे ।
लौकिकता की सीमा से परे है ,
अलौकिक है ,
एहसास तुम्हारा ।
ये एहसास तुम्हारा !!!
--- मनीष मयंक
एक एहसास ,
किसी के साथ का ,
किसी के प्यार का,
अपनेपन का ,
एक अनकहा विश्वास,
जो करता है एहसास,
तुम्हारे साथ का ,
हर पल का ,
हर क्षण का ,
इस जीवन की
क्षणभंगुरता को झूठलाता ।
एक एहसास ,
जो शब्दों से परे है ,
भावनाओं के आगोश में ,
प्रतिपल लाता है,
तुम्हें नज़दीक मेरे ।
लौकिकता की सीमा से परे है ,
अलौकिक है ,
एहसास तुम्हारा ।
ये एहसास तुम्हारा !!!
--- मनीष मयंक
